सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाने सड़क पर उतरे गोड्डा एसपी

Advertisements

सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाने सड़क पर उतरे गोड्डा एसपी

डीजे न्यूज, गोड्डा : गोड्डा एसपी मुकेश कुमार रविवार को एनएच 133 फोरलेन पर जगह जगह वाहन चालकों को रोक रोक कर उन्हें सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाया। एसपी कुमार ने कहा कि हाल के दिनों में जिले के फोरलेन हाईवे पर बेतहाशा हादसे हुए है, इसमें कई लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है।

कहा कि तमाम कोशिशों के बावजूद इन दिनों सड़क दुर्घटना में काफी इजाफा देखने को मिल रहा है । फलस्वरूप अनेकानेक लोग असमय काल कलवित होने को विवश हैं जो न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है अपितु घोर चिंता का विषय है । इससे निजात पाये बिना एक स्वस्थ समाज की परिकल्पना निरर्थक है । पर केवल प्रशासन के बलबूते इसे सार्थक करना नामुमकिन है बल्कि समग्र प्रयास करने की आवश्यकता है ।

आवश्यकता इस बात की है कि लोग इसके प्रति जागरूक हों और एक जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय देते हुए संकल्प लें कि दोपहिया/चारपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट/सीटबेल्ट का उपयोग अवश्य करेंगे, वाहन चलाते समय यातायात के नियमों का अक्षरशः पालन करेंगे, नशे का सेवन कर वाहन कदापि नहीं चलायेंगे,

वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करेंगे, वाहन चलाते समय गलत साइड का इस्तेमाल नहीं करेंगे,

अत्यधिक तेज गति से वाहन नहीं चलायेंगे ।

यदि कतिपय कारणों से सड़क दुर्घटना हो जाय तो एक दूसरे का सहयोग करेंगे तथा तत्काल स्थानीय प्रशासन को इसकी सूचना देंगे । अगर यह कर पाने में हम सक्षम हो पाते हैं तो सचमुच सोने पे सुहागा वाली स्थिति रहेगी और सड़क दुर्घटनाओं पर अप्रत्याशित रूप से कमी आयगी ।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top