स्थापना दिवस समारोह को लेकर माहुरी समाज की संयुक्त बैठक, भव्य आयोजन पर बनी सहमति

Advertisements

स्थापना दिवस समारोह को लेकर माहुरी समाज की संयुक्त बैठक, भव्य आयोजन पर बनी सहमति

डीजे न्यूज, गिरिडीह : केंद्रीय माहुरी वैश्य नवयुवक समिति एवं केंद्रीय महिला समिति की संयुक्त बैठक रविवार को माहुरी छात्रावास परिसर में आयोजित हुई। बैठक में आगामी 26 मई को आयोजित होने वाले स्थापना दिवस समारोह को धूमधाम एवं भव्य तरीके से मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में आयोजन की तैयारियों, कार्यक्रम की रूपरेखा तथा विभिन्न जिम्मेदारियों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सभी पदाधिकारियों ने समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए सामूहिक सहयोग देने का संकल्प लिया।

बैठक में केंद्रीय नवयुवक समिति के अध्यक्ष संजीत तर्वे, उपाध्यक्ष साहिल एकघरा, हरिमोहन कंधवे, कोषाध्यक्ष नितेश गुप्ता, उपसचिव पंकज सेठ, जितेंद्र सेठ, सुमित सेठ, आलोक गुप्ता, अमर सेठ, प्रभाकर गुप्ता, रक्तदान प्रभारी राकेश तर्वे, खेल मंत्री हर्ष वैशाखियर, कार्यक्रम संयोजक मंत्री प्रतीक गुप्ता और मीडिया प्रभारी अभय कंधवे उपस्थित रहे।

वहीं केंद्रीय महिला समिति की अध्यक्ष प्रतिमा सेठ, सचिव उमा देवी, संगठन मंत्री मनिता कूटरियार, सदस्य संगीता चारणपहाड़ी एवं सोनी सेठ भी बैठक में शामिल रहीं।

बैठक के दौरान सभी सदस्यों ने स्थापना दिवस समारोह को सफल और यादगार बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top