मेयर संजीव ने किया महुदा का दौरा

Advertisements

मेयर संजीव ने किया महुदा का दौरा

डीजे न्यूज, महुदा: पूर्व विधायक एवं मेयर संजीव सिंह ने रविवार को महुदा की तारगा बस्ती में आयोजित एक समारोह में नगर निगम के विकास कार्यों और जन समस्याओं पर चर्चा की। संजीव सिंह ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए लगातार योजनाओं की मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि सड़कों, नालियों, पेयजल और साफ-सफाई से जुड़ी योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि आम लोगों को बुनियादी सुविधाओं का बेहतर लाभ मिल सके।
उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान पचगढ़ी बाजार में वर्षों से जलजमाव की गंभीर समस्या बनी हुई है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए निगम द्वारा प्राथमिकता के आधार पर कार्य शुरू कराया गया है। इससे पूर्व समारोह में पहुंचे मेयर का क्षेत्र के पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं जनता श्रमिक संघ के केंद्रीय संगठन सचिव संतोष कुमार महतो के नेतृत्व में स्वागत किया गया। समर्थकों ने पटाखे फोड़कर खुशी जाहिर की तथा फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। उपस्थित लोगों ने उन्हें बुके भेंट कर सम्मानित किया।
समारोह के दौरान स्थानीय लोगों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से मेयर को अवगत कराया। मेयर ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि नगर निगम जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी योजनाओं को समय पर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। मौके पर पूर्व जिप सदस्य संतोष कुमार महतो के अलावा हिरालाल महतो उर्फ मुखियाजी, रामचंद्र यादव, दिलीप राय, जादू राय, बैजनाथ महतो, भीम महतो, कपिल महतो, अनिल गोप, सुमन पण्डेय, मृत्युंजय सिंह, सोनू सिंह आदि उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top