सड़क हादसे में जख्मी गौतम की इलाज के दौरान मौत

सड़क हादसे में जख्मी गौतम की इलाज के दौरान मौत

डीजे न्यूज, बलियापुर: चिरकुंडा में बुधवार को हुई सड़क हादसे में जख्मी बलियापुर निवासी गौतम कुंभकार (60 वर्ष) की इलाज के दौरान गुरुवार को मौत हो गई। गौतम अपनी बाइक से बलियापुर लौट रहा था। तभी कलियासोल के पास एक चार पहिया वाहन ने बाइक को जोरदार धक्का मार दिया था। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया था। उनके परिवार में उनकी पत्नी सावित्री देवी, तीन पुत्री एवं एक पुत्र है। आज मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद बलियापुर पहुंचने पर कुम्हार टोला का माहौल गमगीन हो गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। उनके निधन से सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो, मुखिया विजय गोराई, शैलेन मंडल, घनश्याम ग्रोवर, देवाशीष पांडे, कृष्णा दां, श्यामल चन्द्र दे, आशीष चटर्जी, अनवर अली खान आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top