सड़क हादसे में दो घायल
डीजे न्यूज, राजगंज(धनबाद): राजगंज थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों में महेशपुर निवासी बबलु महतो एवं बद्री महतो शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान सामने चल रहे वाहन से उनकी बाइक टकरा गई, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में बबलु महतो को अधिक चोट लगी है।
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को हाइवे एंबुलेंस की सहायता से इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया। चिकित्सकों द्वारा दोनों का इलाज किया जा रहा है।