गुपचुप और आदिवासी कबीला थीम के पंडाल में बिराजेंगी मां दुर्गा कौमी एकता और भाईचारे का दिया जाएगा संदेश

गुपचुप और आदिवासी कबीला थीम के पंडाल में बिराजेंगी मां दुर्गा

कौमी एकता और भाईचारे का दिया जाएगा संदेश

डीजे न्यूज, धनबाद: इस बार न्यू स्टेशन रेलवे कॉलोनी में गुपचुप और आदिवासी कबीला थीम पर निर्मित पंडाल में मां दुर्गा बिराजेंगी। दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों के मुताबिक यह पंडाल पूरे झारखण्ड में सर्वश्रेष्ठ और अद्भुत होगा । शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में पदाधिकारियों ने बताया कि दुर्गोत्सव के दौरान आपसी भाईचारा और कौमी एकता का अद्भुत उदारहण पेश किया जाएगा। बताया कि इस साल भी तीन दिन का भंडारा आयोजित  किया जाएगा। पंडाल निर्माण की जिम्मेदारी गोधर के अखिलेश चौहान को दिया गया है। लाइट व साज सज्जा गोविन्दपुर के गुड्डु संभालेंगे। माँ दुर्गा की प्रतिमा का निर्माण गोधर के यदु पंडित करेंगे।  सुरक्षा के लिए पूरे पंडाल में सीसीटीवी कैमरा लगाया जायेगा
प्रेस वार्ता में मुख्य संरक्षक कुम्भनाथ सिंह , अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह , महासचिव  मुनेश्वर सिंह (मुन्ना) , संरक्षक सुदिस्टि सिंह , सोहराब खान, कार्यकारी अध्यक्ष रत्नेश सिंह , वरीय उपाध्यक्ष संजीव पांडेय , गुलाम मुरसलीम तम्मना ,कोषाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ,  संगीत सिंह  , विश्वजीत, भोला , दिनेश, बिस्वजीत पॉल, संभु , रोबिन, अखिलेश चौहान ,  अंशुमन सिंह , मधुकर , राकेश, अंकित , नितेश, प्रीतम, प्रियांशु , सुमित, रणधीर, रौनक ,आरिफ , रोशन, शिवम, गोपाल , क्रिशु, चंदन आदि मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top