सड़क दुर्घटना में जख्मी प्रेम का इलाज के दौरान मौत, मुआवजा की मांग पर सड़क जाम

सड़क दुर्घटना में जख्मी प्रेम का इलाज के दौरान मौत, मुआवजा की मांग पर सड़क जाम

 

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बलियापुर थाना क्षेत्र के डांगेपाड़ा के पास बीते दिनों हुई
सड़क दुर्घटना में जख्मी 21 वर्षीय प्रेम कुमार साव की मौत इलाज के दौरान सोमवार को हो गई। वह बलियापुर बाजार का निवासी था। जख्मी का इलाज बोकारो स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा था। मालूम हो कि 5 अक्टूबर की शाम वह डांगेपाड़ा के पास सड़क किनारे पैदल चल रहा था। इसी दौरान अज्ञात
वाहन ने उसे धक्का मार कर फरार हो गया था।

मुआवजा को सड़क जाम

मृतक का शव बलियापुर पहुंचने पर लोगों का आक्रोश भड़क उठा। मृतक के परिजनों के साथ लोगों ने शव बलियापुर बाजार चौक पर रखकर सड़क जाम कर दिया। वे मुआवजा की मांग कर रहे थे। सूचना पर बलियापुर पुलिस जाम स्थल पर पहुंची। बताया जाता है कि उक्त दुर्घटना की सूचना बलियापुर पुलिस को नहीं दिए जाने तथा शव का पोस्टमार्टम नहीं होने पर पुलिस ने शव को तत्काल जप्त कर थाना ले गई। थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार ने बताया कि अब मंगलवार की सुबह शव को पोस्टमार्टम हेतु धनबाद भेजा जाएगा। मृतक स्वर्गीय रामधनी साव का पुत्र था। युवक के निधन होने पर मां पार्वती देवी, भाई सागर साव समेत अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top