डिगवाडीह में एचपी गैस एजेंसी से 14 सिलेंडर की चोरी

डिगवाडीह में एचपी गैस एजेंसी से 14 सिलेंडर की चोरी

डीजे न्यूज, झरिया(धनबाद):  जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के डिगवाडीह बाजार स्थित मां दुर्गा एचपी गैस ग्रामीण वितरक के कार्यालय का ताला तोड़कर चोरों ने 14 सिलेंडर चुरा कर चलते बने। चोरी गए सिलेंडरों में 10 भरे हुए तथा चार खाली था।
एजेंसी की संचालिका भारती देवी ने थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायत में कहा है कि सोमवार को दुकान पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। संचालिका ने चोरी की घटना कार्यालय के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड होने और इसकी जांच करने की मांग की है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top