सड़क दुर्घटना में दो जख्मी
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):बलियापुर थाना क्षेत्र के गुल्लीटांड़ मोड़ के पास सोमवार देर शाम अज्ञात वाहन ने बाइक को धक्का मार दिया। घटना में बाइक पर सवार पर दो युवक जख्मी हो गए। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों जख्मी को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया। पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है। लोगों के मुताबिक जख्मी युवक धोखरा के रहने वाले है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। घटना के बाद चालक चार पहिया वाहन को लेकर सिंदरी की ओर भाग निकला।