रविवार कटौती और श्रमिक हितों के मुद्दों पर मंथन
जमसं(कुंती गुट)नॉर्थ तिसरा शाखा की कार्यकारिणी बैठक में आवास मरम्मत व श्रमिक शेड की मांग उठी
डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद) : जनता मजदूर संघ(कुंती गुट)
नॉर्थ तिसरा शाखा की कार्यकारिणी की बैठक 2 जून 2026 को श्री कामता प्रसाद एवं श्री एन. उपाध्याय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन श्री संतोष मिश्रा ने किया।
बैठक में रविवार कटौती, आवास मरम्मत, श्रमिकों के लिए शेड की व्यवस्था तथा चार श्रमिक कोड समेत विभिन्न श्रमिक हितों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रबंधन के समक्ष मांगों को प्रभावी ढंग से उठाने पर जोर दिया।
बैठक में मुख्य रूप से क्षेत्रीय सचिव श्री अनिल सिंह, शाखा अध्यक्ष संतोष मिश्रा, शाखा सचिव रितेश निषाद, रामाशीष सिंह, दुलारचंद पासवान, रामा जी गोप, भागवत सहिस, राजेश भूईयां, लक्ष्मीकांत बाउरी, सुभाष मल, रासबिहारी मंडल, Rajendra महतो, अजय कुमार मंडल, राजेश कुमार सिंह, कमलेश्वर प्रसाद सिंह, रूपलाल बड़ई, सोहन निषाद, शिवकुमार, अर्जुन विश्वकर्मा, सत्न बासपोर, इरशाद अहमद, संतोष बाउरी, शांति रामदास, मुकेश पासवान, महेश पासवान, दशरथ कुमार, अमृत महतो, धीरण सिंह, कार्तिक बाउरी, राम जी, मुरली बाउरी, रविंद्र रविदास, कुलदीप राजभर, अमरेदर सिंह, संजय कुमार सिंह, सरजू नोनिया, नरेश राम, फटीक दास, दुलाल पांडे, संदीप दत्त, ऋषिकेश कुमार, साइलेंन ठाकुर, दीपक पासवान, रामकुमार शर्मा, मनोज कुमार मिस्त्री, राजेश कुमार, बाल गोविंद भर, धर्मेंद्र कुमार, घारू महतो, जितेंद्र पासवान, उमेश कुमार निषाद सहित अन्य साथी उपस्थित थे।
बैठक में संगठन को मजबूत करने तथा श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।