राष्ट्रीय सूढ़ी समाज के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बने अशोक कुमार मंडल
तीन माह में झारखंड प्रदेश स्तरीय कमेटी गठन का निर्देश
डीजे न्यूज, गिरिडीह : राष्ट्रीय सूढ़ी समाज ने संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए गिरिडीह निवासी अशोक कुमार मंडल को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। संगठन की ओर से जारी कार्यालय आदेश के अनुसार उनकी कार्यक्षमता, समाज के प्रति समर्पण, विश्वसनीयता एवं संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए 17 जून को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अशोक कुमार मंडल, पिता केवल मंडल, हाई स्कूल रोड, शांति नगर, पचम्बा (गिरिडीह) के निवासी हैं। मनोनयन पत्र में संगठन ने उनसे अपेक्षा जताई है कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए अगले तीन माह के भीतर राष्ट्रीय सूढ़ी समाज की झारखंड प्रदेश स्तरीय कमेटी का गठन करेंगे तथा प्रदेश स्तरीय सम्मेलन का आयोजन सुनिश्चित करेंगे।
संगठन ने विश्वास व्यक्त किया है कि अशोक कुमार मंडल के नेतृत्व में समाज को नई दिशा मिलेगी और समाज के लोगों को एकजुट कर संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त होगी। उनके मनोनयन पर समाज के सदस्यों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।