रांची के साहिल को दोहरा खिताब

रांची के साहिल को दोहरा खिताब

झारखंड स्टेट हार्डकोर्ट टेनिस टूर्नामेंट

डीजे न्यूज, धनबाद : रांची के मोहम्मद साहिल ने यहां धनबाद क्लब में खेले गए झारखंड हार्डकोर्ट टेनिस टूर्नामेंट के तहत पुरुष वर्ग में दोहरा खिताब जीता। पहले उसने एकल खिताब रांची के कन्हैया को हराकर जीता, जबकि युगल फाइनल में साहिल और सुमित ने धनबाद के संतोष सिंह एवं अमन कुमार को हराया।

आज खेले गए एकल फाइनल में रांची के मोहम्मद साहिल ने रांची के ही कन्हैया कुमार को 6-0, 6-0 से हराया , जबकि तीसरे स्थान के खेले गए मैच में धनबाद के रणवीर सिंह ने हजारीबाग के सुदिप्ता राय को हराया। इसके बाद युगल फाइनल में रांची के मोहम्मद साहिल एवं सुमित कुमार की जोड़ी ने धनबाद के संतोष सिंह एवं अमन शर्मा की जोड़ी को 6-1, 6-1 से हराया। इस वर्ग में धनबाद के अमित कुमार व अभिषेक गुप्ता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि धनबाद क्लब के सचिव अतुल डोकनिया एवं झारखंड टेनिस संघ के अध्यक्ष के के सिंह ने पुरस्कार वितरण किया। सचिव रोहित लाला ने समारोह का समापन किया । इस टूर्नामेंट के सफल आयोजन में अनिल सिंह, अमन शर्मा, राहुल व्यास आदि का सक्रिय योगदान रहा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top