केंदुआडीह मोड़ पर रेलिंग से टकराई बाइक, तीन युवक गंभीर

केंदुआडीह मोड़ पर रेलिंग से टकराई बाइक, तीन युवक गंभीर

डीजे न्यूज, पीरटांड़,गिरिडीह : डुमरी मुख्य पथ पर पीरटांड़ थाना क्षेत्र के केंदुआडीह मोड़ के समीप रविवार को हुए सड़क हादसे में एक बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों के साथ पंचायत समिति सदस्य योगेंद्र तिवारी और पीरटांड़ थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे तथा राहत कार्य शुरू कराया।

घायलों की पहचान मधुबन थाना क्षेत्र के कोरिया गांव निवासी दीपक तुरी, सुधीर तुरी और धर्मेंद्र तुरी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर पीरटांड़ की ओर से आ रहे थे। केंदुआडीह मोड़ के पास अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक सड़क किनारे जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों घायलों को उठाकर प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पीरटांड़ पहुंचाया। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर थाना ले गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top