राकोमयू कार्यालय जोड़ापोखर में मनी पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह की पुण्यतिथि राजेंद्र सिंह के विचार आज भी प्रासंगिक है

Advertisements

राकोमयू कार्यालय जोड़ापोखर में मनी पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह की पुण्यतिथि

राजेंद्र सिंह के विचार आज भी प्रासंगिक है

डीजे न्यूज, धनबाद:  जोड़ापोखर स्थित राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन कार्यालय में मजदूर नेता पूर्व मंत्री स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह की छठी पुण्यतिथि श्रद्धाभाव एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व, विचारों एवं मजदूर हित में किए गए कार्यों को याद किया।

वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह ने अपना संपूर्ण जीवन गरीबों, मजदूरों एवं आम लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित किया। वे मजदूरों के सच्चे हितैषी थे और जीवन के अंतिम क्षण तक मजदूरों के अधिकारों, सम्मान एवं उनके कल्याण के लिए संघर्षरत रहे। उन्होंने अनेक कल्याणकारी योजनाओं को लागू कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा मजदूर वर्ग के उत्थान के लिए सदैव प्रयासरत रहे।
कोल एवं माइंस सेक्टर में जेबीसीसीआई में मजदूरों के वेतनमान, बोनस, पदोन्नति एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को लागू कराने में उन्होंने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। मजदूरों के हितों की रक्षा एवं उनके अधिकारों की आवाज बनकर उन्होंने सदैव समाज की सेवा की।

बिहार  सरकार  एवं झारखंड सरकार में मंत्री के रूप में ऊर्जा, स्वास्थ्य एवं वित्त विभाग में भी उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किए, जिन्हें सदैव श्रद्धापूर्वक याद किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि आज भले ही वे हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका व्यक्तित्व, उनके विचार, उनके द्वारा किया गया संघर्ष एवं समाज के प्रति उनकी सेवा भावना सदैव अमर रहेगी और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने तथा उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया ।
कार्यक्रम में इंटक नेता संतोष महतो ,किशोर कुमार, कांग्रेस नेता सतपाल ब्रोका , कौशल सिंह संग्राम समिति के अध्यक्ष ,बंमभोली सिंह धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता, मुनीडीह इंटक अध्यक्ष मनोज  महतो,  मुनीडीह इंटक सचिव किशोर महतो, राज बिहारी यादव, सिन्दरी नगर अध्यक्ष श्याम प्रसाद, मिलन कुमार ओझा, शिबू प्रदीप सिंह, अब्दुल्ला हुसैन, अरुण रवानी, गजेंद्र सिंह ,चिराग सिंह राजपूत , प्रेम कुमार महतो, रतन दास, नमिता दास, सुमित्रा, पिंकी पूजा, संजय महतो,  महेन्द्र
शैलेंद्र प्रसाद सिंह, राजू कुमार गिरी ,बंधन चौबे, दीपक सिंह, ज्ञानेश्वर  चौब, सिद्धार्थ शंकर मिश्रा ,पिंकी देवी, मीना देवी, रेणु देवी ,बसंती देवी, रूबी देवी,भानुमति देवी, साती देवी, प्रसाद कुमार,अरुण कुमार, अरुण चंद्रवंशी,  हरि मेहरा, शशि भूषण मिश्रा, प्रमोद मिश्रा, विक्की चौबे, अंशु चौबे, संदीप रावत, दीपक सिंह, जितेंद्र यादव, आदि उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top