पुण्यतिथि पर टाटा कर्मियों ने पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह को अर्पित की श्रद्धांजलि
श्रमिकों के हक-अधिकार की आवाज थे राजेंद्र बाबू: संजय सिंह
डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): टाटा सिजुआ कोलियरी परिसर स्थित राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन कार्यालय में रविवार को
श्रमिक नेता सह पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। टाटा अधिकारी, यूनियन के पदाधिकारी व कर्मियों ने दिवंगत के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। वक्ताओं ने दिवंगत राजेंद्र के द्वारा मजदूर हित में उठाए गए कदमों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा मजदूरों के लिए संघर्ष किया। उनकी कमी को पूरा नहीं किया जा सकता है।
श्रद्धांजलि देने वालों में यूनियन के सिजुआ शाखा अध्यक्ष संजय सिंह, हरीश सिंह, पुरुषोत्तम राणा, अमरनाथ झा, अजय राय , लव कुश शुक्ला, रंजीत कुमार, विद्युत चटर्जी, पंचम सिंह, राजेंद्र पासी, ओमप्रकाश महतो, रंजीत पासवान करम चंद, राजेंद्र सिंह, विनोद साव, अकरम अंसारी, शमीम, इदरीस मियां, रईश अहमद, संजय कुमार महतो, नागेश्वर प्रसाद, सुरेश गोप, महादेव गोप, अर्जुन पासवान, बिंदेश्वर गोप, पंकज राय आदि हैं।