बलियापुर के मजदूर की गुजरात में मौत

Advertisements

बलियापुर के मजदूर की गुजरात में मौत

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बलियापुर थाना क्षेत्र के परसबनिया निवासी 50 वर्षीय मजदूर जगरनाथ दास की शुक्रवार को गुजरात के भुज स्थित एक अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार मृतक 4 महीने पूर्व अपनी पत्नी अचली देवी के साथ मजदूरी करने गुजरात गया हुआ था। वह जिंदल शॉ प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में काम करता था। गुरुवार की रात उनकी तबीयत खराब हो गई । उसे भुज स्थित एक अस्पताल में भर्ती करवाया  गया जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के परिवार में एक पुत्री एवं दो पुत्र है। मृतक का शव सड़क मार्ग से गांव लाया जा रहा है। मृतक की पत्नी अचली देवी, एक रिश्तेदार गौरव दास शव लेकर गांव लौट रहे हैं। मजदूर जगरनाथ दास के निधन पर विधायक चंद्रदेव महतो, मुखिया राजा राम रजक, मानिक दास आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top