राजगंज में राधा नाम संकीर्तन का आयोजन, वृंदावन से आए संतों ने भक्तों को किया भावविभोर

Advertisements

राजगंज में राधा नाम संकीर्तन का आयोजन, वृंदावन से आए संतों ने भक्तों को किया भावविभोर

डीजे न्यूज, राजगंज(धनबाद): राजगंज के लाल बाजार स्थित हरिहर शिव मंदिर परिसर में राधा-कृष्ण मूर्ति के समक्ष एक घंटे का भव्य राधा नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वृंदावन धाम से पधारे श्री हित ललित बल्लभ महाराज एवं उनकी टीम ने संकीर्तन प्रस्तुत कर भक्तिमय माहौल बना दिया।
संकीर्तन के दौरान महिला एवं पुरुष श्रद्धालु भक्ति भाव में पूरी तरह मग्न नजर आए और राधा नाम के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज उठा। भक्तों ने भाव-विभोर होकर संकीर्तन का आनंद लिया।
कार्यक्रम के आयोजनकर्ता प्रमोद चौरसिया ने बताया कि इस संकीर्तन का मुख्य उद्देश्य आगामी 26 दिसंबर से 1 जनवरी 2027 तक वृंदावन में “युवा समर्पण राजगंज” के माध्यम से आयोजित होने वाले श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ की जानकारी देना है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में 208 पोथियों का वाचन होगा तथा देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि राजगंज क्षेत्र के अधिक से अधिक भक्तजन इस धार्मिक आयोजन से जुड़ें और सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार में अपनी सहभागिता निभाएं, इसी उद्देश्य से संकीर्तन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top