गरबा की धुन से गूंज उठा स्कॉलर बीएड कॉलेज गिरिडीह
बुराई पर अच्छाई की जीत के साथ शक्ति और सकारात्मक उर्जा का प्रतीक है नवरात्रि : डॉ शालिनी खोवाला
स्कॉलर बीएड कॉलेज गिरिडीह में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया नवरात्रि डांडिया धमाल-3.0
डीजे न्यूज, गिरिडीह : स्कॉलर बीएड कॉलेज, गिरिडीह के प्रांगण में गुरुवार को नवरात्रि के पावन अवसर पर “डांडिया धमाल-3.0” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं ने भारतीय पारंपरिक परिधानों में डांडिया की मनमोहक प्रस्तुति दी। पूरा परिसर गरबा की धुन से गूंज उठा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर जिला खेल पदाधिकारी अर्जुन बारला उपस्थित हुए। मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों ने प्राचार्य डॉ शालिनी खोवाला के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रजवल्लित कर कार्यक्रम का शुरूआत की। अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शालिनी खोवाला ने की। इस अवसर पर डीएलएड प्रभारी प्रो. हरदीप कौर, समन्वयक डॉ. राजेन्द्र प्रसाद एवं सह-समन्वयक डॉ. सुधांशु शेखर जमैयार उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि अर्जुन बारला ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम छात्र-छात्राओं में भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों को जीवित रखते हैं। उन्होंने सभी को नवरात्रि की शुभकामना दी।
वहीं प्राचार्या डॉ शालिनी खोवाला ने सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएँ देती हुई कही कि नवरात्रि का यह पावन पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत, शक्ति और सकारात्मक उर्जा का प्रतीक है। माँ दुर्गा की आराधना का यह उत्सव हमें सिखाता है कि जीवन में कितनी भी चुनौतियाँ क्यों न आए, अंत में जीत हमेशा सत्य और निष्ठा की होती है। हमारा कॉलेज केवल किताबी ज्ञान देने का केन्द्र नहीं है बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक धरोहर व परम्पराओं को सहेजने का माध्यम भी है। पढ़ाई के साथ-साथ ऐसे उत्सव हमारे जीवन में उमंग और भाईचारा लेकर आती है। डांडिया का यह पल हमें आपस में जोड़ती है, अनुशासन सिखाती है अंर सामूहिक रूप से खुशियाँ मनाना सिखाती है। पुरस्कार वितरण किया गया जिसमें निर्णायक मंडल द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन और बेहतरिन भारतीय पारम्परिक परिधानों के आधार पर प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान दिए गए।
बीएड वर्ग में
प्रथम पुरस्कार : बालिका वर्ग में-प्रिति कुमारी व राही तथा बालक वर्ग में-आर्यन कुमार
द्वितीय पुरस्कार : बालिका वर्ग में-स्वेछा पाठक व रिया अग्रवाल तथा बालक वर्ग में-जितेन्द्र व साइमन मरांडी
तृतीय पुरस्कार : बालिका वर्ग में-श्योवा काश्मी व बालक वर्ग में-रोहित
डीएलएड वर्ग में-
प्रथम पुरस्कार : बालिका वर्ग में-निक्की तथा बालक वर्ग में गौरव कुमार व दयानंद कुमार
द्वितीय पुरस्कार : बालिका वर्ग में जूली व आँचल तथा बालक वर्ग में संदीप कुमार
तृतीय पुरस्कार : बालिका वर्ग में सुस्मिता
शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी वर्ग में
प्रथम पुरस्कार : डॉ राजेंद्र प्रसाद, डॉ संतोष चौधरी
प्रथम पुरस्कार : ( कपल)डॉ सुधांशु शेखर जमैयार एवं स्मिता कुमारी
द्वितीय पुरस्कार : डॉ डॉली कुमारी, प्रवीण कुमार
तृतीय पुरस्कार : सोनाली
प्राचार्या डॉ. शालिनी खोवाला ने सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी एवं विजेताओं को बधाई दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त प्राध्यापकगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं का सराहनीय योगदान रहा।