राजभाषा के क्षेत्र में पूर्व मध्य रेल को मिला प्रथम पुरस्कार

Advertisements

राजभाषा के क्षेत्र में पूर्व मध्य रेल को मिला प्रथम पुरस्कार

डीजे न्यूज, हाजीपुर: नई दिल्ली के रेल भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार ने पूर्व मध्य रेल को राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रथम पुरस्कार के रूप में रेल मंत्री राजभाषा शील्ड प्रदान किया। पूर्व मध्य रेल की ओर से इस पुरस्कार को मुख्य राजभाषा अधिकारी सह प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक विजय कुमार ने प्राप्त किया। साथ ही राजभाषा कार्यान्वयन के क्षेत्र में सेवानिवृत्त प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर अमित कुमार अग्रवाल को रेलमंत्री राजभाषा रजत पदक से सम्मानित किया गया। पूर्व मध्य रेल के लिए यह अत्यंत गौरव का विषय है कि राजभाषा कार्यान्वयन के क्षेत्र में उसे उत्तम कार्य निष्पादन के लिए प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। रेलवे बोर्ड में आयोजित इस समारोह में रेलवे बोर्ड के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारीगण भी उपस्थित थे। 

 

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top