पथ निर्माण विभाग की लापरवाही से टुंडी में सड़क हादसा, युवक की हालत गंभीर 

Advertisements

पथ निर्माण विभाग की लापरवाही से टुंडी में सड़क हादसा, युवक की हालत गंभीर

 

आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम, विभागीय अधिकारियों व ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग 

डीजे न्यूज, टुंडी(धनबाद) : पथ निर्माण विभाग की लापरवाही से मंगलवार की रात टुंडी में एक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया जबकि बस पर सवार दर्जनों बारातियों की जान बाल-बाल बची। इस हादसे को लेकर स्थानीय लोगों में बस चालक एवं पथ निर्माण विभाग के प्रति जबरदस्त गुस्सा फैल गया। आक्रोशित लोगों ने घटना स्थल पर टुंडी-गिरिडीह मार्ग को जाम कर दिया। बाद में स्थानीय पुलिस ने समझा बुझाकर जाम हटाया। लोगों ने पथ निर्माण विभाग के संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

गोविंदपुर गिरिडीह मुख्य सड़क पर टुंडी थाना क्षेत्र के कोलहर जोरिया से लेकर कोल्हर मोड़ तक पथ निर्माण में भारी अनियमितता बरती गई है। यूं कहें कि निर्माण के बहाने इस एक किलो मीटर क्षेत्र की सड़क को जानलेवा बनाकर छोड़ दिया गया। जगह-जगह सड़क को ऊंचा नीचा कर दिया गया है। कोल्हर जोरिया के समीप खतरनाक ठोकर बनाया गया है। इससे वहां बराबर हादसा होता है। मंगलवार रात करीब आठ बजे एक बस की चपेट में आने से मांझीलाडीह निवासी शुभम पंडित, पिता – हेमलाल पंडित गंभीर रूप से घायल हो गए जिसे आनन फानन परिजन व स्थानीय लोगों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टुंडी ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज हेतु SNMMCH भेज दिया गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने कुछ देर के लिए मुख्य सड़क को जाम कर दिया। घटना की सूचना पर टुंडी पुलिस घटना स्थल पहुंचकर दोनों वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ दिन पूर्व सड़क मरम्मत की गई थी जिसमें घोर लापरवाही और अनियमितता बरती गई है जिस कारण सड़क पर गड्ढे हो गए और आए दिन लोग घटना का शिकार हो रहे हैं। ग्रामीणों ने पथ निर्माण विभाग से कार्य किए गए संवेदक पर उचित कार्रवाई की मांग करते हुए पुनः सड़क मरम्मत करने की मांग की है।

उक्त घटनास्थल के समीप ही कुछ देर बाद एक ऑटो नियंत्रित होकर पलटी मार दी जिसमें सवार करीब आधा दर्जन लोग मामूली घायल हो गए जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टुंडी में प्राथमिक उपचार कराया गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top