कुसंडा एरिया कार्यालय पर राष्ट्रीय कामगार संघ का जोरदार प्रदर्शन
क्षेत्रीय प्रबंधन कर रहा मनमानी, मजदूरों का नहीं हो रहा कोई काम : अरविंद सिंह
16 सूत्री मांगों पर महाप्रबंधक से सकारात्मक वार्ता, नतीजा नहीं निकलने पर आंदोलन की धमकी
डीजे न्यूज, धनबाद : राष्ट्रीय जनता कामगार संघ ने मंगलवार को मजदूरों से जुड़ी 16 सूत्री मांगों को लेकर बीसीसीएल की कुसुंडा क्षेत्रीय कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह क्षेत्रीय सचिव अरविंद कुमार सिंह कर रहे थे। प्रदर्शन के क्रम में महाप्रबंधक से संघ के नेताओं की वार्ता हुई।
अरविंद सिंह ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कुसुंडा क्षेत्रीय प्रबंधन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने प्रबंधन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र में श्रमिकों का कोई काम नहीं हो रहा है। लोकसभा, विधानसभा एवं नगर निगम निकाय चुनाव कार्य में लगाए गए श्रमिकों के रविवार कार्य का भुगतान नहीं किया गया है। मई के महीने में वेतन भुगतान करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि भुगतान नहीं हुआ तो महाप्रबंधक के कार्यालय में धरना प्रदर्शन करेंगे। रिजल्टेड वैकेंसी प्रमोशन देने, मैन पावर बजट 2026-2027 में सभी रिक्त पदों की वैकेंसी दिया जाए, श्रमिकों के जर्जर आवास की मरम्मत, तेरह दिनों की कटौती पैसों का अविलंब भुगतान की भी मांग की। जिन श्रमिकों की सेवा पुस्तिका नहीं है उसे बनाया जाय एवं एसएपी आश्रितों का नाम चढ़ाया जाय।
प्रदर्शन के बाद अरविंद सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल की कुसुंडा जीएम निखिल त्रिवेदी से वार्ता हुई। जीएम ने अन्य समस्याओं का जल्द ही समाधान करने का भरोसा दिया। वार्ता एवं प्रदर्शन में बलवंत सिंह, संजय सिंह, विजय कुमार सिंह, दीपक सिंह, गौरीशंकर चौहान, विष्णु रवानी, भीम यादव, राजेन्द्र चौहान, रमेश कुमार, श्रवण सिंह, अवधेश सिंह, अमित कुमार दुबे, ओम प्रकाश प्रसाद, रामप्रसाद दास, मनोज कुमार राय, अलिंद्र प्रसाद, पलटू राजभर, नागेन्द्र मिश्रा, दिनेश महतो, महादेव यादव, प्रदीप विश्वकर्मा, रामनारायण सिंह ,दिलीप बाउरी, बिरेंद्र मंडल, जय प्रकाश सिंह, राजलाल राय, बैजनाथ दास, नवीन भुइयां, सतीष सिंह, मुख्तार अंसारी, गणेश पंडित, दिलीप दास, कृष्ण कुमार, बदरूदीन अंसारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।