बलियापुर की खबरें:-
बलियापुर शिव मंदिर में भोक्ता मेला का आयोजन
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बलियापुर शिव मंदिर प्रांगण में मंगलवार को भोक्ता घुरा मेला का आयोजन किया गया। शिव भक्तों ने अपने शरीर के विभिन्न अंगों में लोहे की कीलें चुभो कर भोक्ता खुंटा के लट पर लटक कर आस्था का प्रकट किया। सफल बनाने में गांव के सोलह आना कमिटी के सदस्यों एवं नवयुवकों का योगदान रहा।
——————————————-
विधायक चन्द्रदेव ने दोलाबड़ में हाई मास्क लाइट का किया उद्घाटन
बलियापुर: सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो ने मंगलवार को दोलाबड़ चड़क मेला मड़पथान में हाई मास्क लाइट का उद्घाटन किया। विधायक ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य के लिए तत्पर रहेंगे। मौके पर मुखिया सुनीता मल्लिक, पंसस भोलानाथ महतो, राकेश कुमार मल्लिक, दिलीप गोप, अभिजीत सरकार, लाल मोहन महतो, संजय महतो के अलावे अनेकों ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे।
———————————————-
बलियापुर में जनगणना को ले प्रशिक्षण
बलियापुर : जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकान की गणना किया जाना है। इसे सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए प्रखण्ड सभागार बलियापुर में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बैच 4 एवं 5 के प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण के दूसरे दिन बीडीओ प्रभाष चन्द्र दास एवं बीइइओ रीना कुमारी ने निष्ठापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने एवं मनोयोग से कार्य करने को कहा । प्रशिक्षक अरविंद कुमार सिन्हा, संदीप मिश्रा, कुमार दीपक , बाल कृष्ण पाण्डेय, संतोष कुमार महतो एवं कुलदीप द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रखण्ड सांख्यिकी पर्यवेक्षक राम पद टुडु द्वारा भी प्रतिभागियों को संबोधित किया गया।
——————————————-
आंधी-बारिश ने फसलों को पहुंचाया नुकसान
बलियापुर: सोमवार की शाम आंधी के साथ हुई तेज बारिश ने खेतों में लगे सब्जी की फसलों को नुकसान पहुंचाया। शादी समारोह में बने पंडालों को भी काफी क्षति हुई है। रघुनाथपुर समेत कई गांवों में पंडाल बनाए गये थे। आंधी बारिश ने पंडालों को गिरा दिया, जिससे लोगों को काफी दिक्कतें हुई। जमीन पर लगी सब्जियों के खेतों में बारिश का पानी जमा हो गया, जिससे लत्तड़ वाले फसलों को क्षति पहुंची है। किसान खेतों में जमे बारिश के पानी को निकालने में जुटे हैं।