धनबाद की खबरें:-
दून पब्लिक स्कूल के वाहनों पर लगा एक लाख 60 हजार का जुर्माना
डीजे न्यूज, धनबाद: परिवहन विभाग की ओर से सतकिरा तोपचांची में दून पब्लिक स्कूल तथा तोपचांची में ज्योति पब्लिक स्कूल में स्कूली वाहनों की जांच की गई।
जांच के क्रम में दून पब्लिक स्कूल के 14 वाहनों के कागजात सही नहीं पाए गए। उक्त वाहनों पर मोटरवाहन अधिनियम के तहत एक लाख 60 हजार रुपए का जुर्माना किया गया। जबकि ज्योति पब्लिक स्कूल के 4 वाहनों पर 9350 रुपए का जुर्माना किया गया।
मौके पर जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक सुनील कुमार, रोड सेफ़्टी इंजीनियर अमरेश कुमार, स्कूल के शिक्षक उपस्थित रहे।
प्रदेश अध्यक्ष से मिले नवनियुक्त महासचिव अशोक
धनबाद: प्रदेश कांग्रेस के महासचिव अशोक कुमार सिंह ने मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश से उनके आवासीय कार्यालय में मुलाकात की।
महासचिव ने पूरी निष्ठा, ईमानदारी, समर्पण और सक्रियता के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास करने का संकल्प लिया।
प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी की उद्देश्य को आम और खास तक पहुंचाने, संगठन के प्रति निष्ठावान रहने का निर्देश दिया।