30 मई से 10 जून तक सशिविमं सिनीडीह में लगेगा विहिप का प्रशिक्षण वर्ग

Advertisements

30 मई से 10 जून तक सशिविमं सिनीडीह में लगेगा विहिप का प्रशिक्षण वर्ग

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): विश्व हिन्दू परिषद धनबाद विभाग की बैठक मंगलवार गंगा गोशाला कतरास में आयोजित की गई। बैठक में आगामी शिक्षा वर्ग एवं बजरंग दल शौर्य प्रशिक्षण वर्ग के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। यह प्रशिक्षण वर्ग 30 मई से 10 जून तक सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सिनीडीह में आयोजित होगा। जिसमें झारखंड के विभिन्न जिलों से करीब 350 कार्यकर्ताओं के भाग लेने की संभावना है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रमुख कार्यकर्ताओं के बीच जिम्मेदारियों का वितरण किया गया। सर्व व्यवस्था प्रमुख के रूप में कमलेश सिंह, आपूर्ति विभाग में रंजीत रवानी, भोजन व्यवस्था में लालू झा, यातायात एवं अतिथि विभाग में द्वारका तिवारी को जिम्मेदारी सौंपी गई। संग्रह व्यवस्था में सोनू गिरी, अशोक चौरसिया, विपिन मंडल, नून मणि सिंह एवं द्वारिका तिवारी, जबकि सुरक्षा प्रमुख के रूप में दीपक साहू को नियुक्त किया गया।
बैठक में प्रांत संगठन मंत्री चितरंजन , प्रांतीय मंत्री मनोज पोद्दार, प्रांतीय गौ रक्षा प्रमुख कमलेश सिंह, प्रांतीय सेवा प्रमुख विनय , पूर्व जिला अध्यक्ष द्वारका तिवारी, विभाग संगठन मंत्री दीपक मंडल, महानगर जिला मंत्री आनंद महतो, जिला गोरक्षा प्रमुख मनोज केसरी, ग्रामीण जिला मंत्री विकास सिंह, जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ , प्रखंड मंत्री विनोद चौहान, रोहित कुमार, दिनेश कुमार, मनु चौहान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top