प्रसिद्ध मोटिवेटर संजय आनंद आज पीएमश्री अपग्रेडेड हाई स्कूल धनयडीह के छात्रों को देंगे कैरियर के टिप्स  

Advertisements

प्रसिद्ध मोटिवेटर संजय आनंद आज पीएमश्री अपग्रेडेड हाई स्कूल धनयडीह के छात्रों को देंगे कैरियर के टिप्स  

देवभूमि झारखंड न्यूज का कैरियर काउंसलिंग 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : देवभूमि झारखंड न्यूज ने मंगलवार की सुबह साढ़े नौ बजे पीएमश्री अपग्रेडेड हाई स्कूल धनयडीह गिरिडीह में कैरियर काउंसलिंग का आयोजन किया है। इसमें कक्षा आठवीं से लेकर दसवीं तक के बच्चे भाग लेंगे। बच्चों के अभिभावक भी इसमें शामिल हो सकते हैं। इस कैरियर काउंसलिंग में प्रसिद्ध मोटिवेटर एवं मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी कराने वाली विश्वसनीय संस्थान गोल के धनबाद सेंटर निदेशक संजय आनंद सर बच्चों को मोटिवेट करेंगे। कैरियर काउंसलिंग पर उनका करीब 45 मिनट का व्याख्यान होगा। कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि गिरिडीह सदर के एसडीपीओ जीतवाहन उरांव करेंगे।

विदित हो कि देवभूमि झारखंड न्यूज ने सरकारी स्कूलों के बच्चों को कैरियर के प्रति जागरूक करने के लिए यह कार्यक्रम निरंतर चला रहा है। गोल धनबाद सेंटर के निदेशक संजय आनंद सर सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए निश्शुल्क अपनी सेवाएं देवभूमि झारखंड न्यूज के माध्यम से दे रहे हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top