आतिशबाजी के साथ धूमधाम से मनाया गया प्रकाशोत्सव

आतिशबाजी के साथ धूमधाम से मनाया गया प्रकाशोत्सव

डीजे न्यूज, झरिया(धनबाद):  सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व डिगवाडीह  गुरुद्वारा में 24 नवंबर को देर रात आतिशबाजी के साथ धूमधाम के साथ मनाया गया। डिगवाडीह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से आयोजित गुरु पर्व पर सिख समुदाय के लोग काफी उत्साहित होकर कृतन में भाग लिए ।
कार्यक्रम में  18 नवंबर से 22 नवंबर तक प्रतिदिन अहले सुबह चार बजे प्रभात फेरी निकाली गई । प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में सिख संगत अपने परिवार के साथ शामिल हुए। हरजिंदर सिंह के परिवार की ओर से अखंड पाठ की सेवा की गई और प्रकाश पर्व के दिन सुबह आठ बजे सरदार इंद्रजीत सिंह के परिवार की ओर से निशान साहिब की सेवा की  गई ।  इसके बाद स्त्री सत्संग की महिलाओं द्वारा शबद कीर्तन प्रस्तुत किया गया और देर रात  गुरुद्वारा में विशेष कीर्तन का आयोजन हुआ । कीर्तन की समाप्ति के बाद संगत के बीच चाय एवं नाश्ते का वितरण किया गया और आतिशबाजी के साथ प्रकाश पर्व मनाया गया।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी डिगवाडीह में सेवादार  रंजित सिंह, हरजिंदर सिंह, गोल्डी सिंह, सर्जित सिंह, अवतार सिंह, बलबीर सिंह, कमलजीत कौर, बलबिंद्र कौर,रानी कौर आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top