परमेश्वर महतो के निधन से शोक, विधायक नागेन्द्र महतो ने पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

परमेश्वर महतो के निधन से शोक, विधायक नागेन्द्र महतो ने पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

डीजे न्यूज, बगोदर (गिरिडीह) : बगोदर प्रखंड के नावाडीह निवासी वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी रूपलाल चौधरी के बड़े भाई परमेश्वर महतो के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। निधन की दुखद सूचना मिलने पर बगोदर विधायक सह सचेतक नागेन्द्र महतो उनके आवास पहुंचे और दिवंगत परमेश्वर महतो के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान विधायक नागेन्द्र महतो ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने इस दुख की घड़ी में परिजनों को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

मौके पर अनुमंडल विधायक प्रतिनिधि राजू सिंह, विधायक प्रतिनिधि जगदीश महतो, मंडल अध्यक्ष सह मुखिया तुलसी तलवार, उमेश महतो, महेश महतो सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top