गिरिडीह पुलिस को बड़ी सफलता : शातिर आपराधिक गिरोह के 7 अपराधी गिरफ्तार, 13 चोरी कांडों का उद्भेदन

गिरिडीह पुलिस को बड़ी सफलता : शातिर आपराधिक गिरोह के 7 अपराधी गिरफ्तार, 13 चोरी कांडों का उद्भेदन

डीजे न्यूज, गिरिडीह : पुलिस अधीक्षक गिरिडीह के निर्देश पर गठित विशेष छापेमारी दल (SIT) ने बगोदर-सरिया और खोरीमहुआ अनुमंडल में सक्रिय शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 7 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी से सरिया, धनवार, बिरनी और बगोदर थाना क्षेत्र के कुल 13 चोरी कांडों का सफल उद्भेदन हुआ है।

पुलिस के अनुसार 16 तारीख की रात सरिया थाना और भरकट्टा ओपी गश्ती दल द्वारा बागोडीह में चोरी कर भाग रहे अपराधियों का पीछा किया गया था। उस दौरान एक पल्सर मोटरसाइकिल, ताला तोड़ने के औजार, मोबाइल और अन्य सामग्री बरामद हुई थी, जबकि अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए थे। इसी मामले में वादिनी मसोमात शांति के आवेदन पर सरिया थाना कांड संख्या 159/26 दर्ज किया गया था।

विशेष टीम ने मानवीय और तकनीकी आसूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरोह को पकड़ा। पूछताछ में सभी ने अपराध स्वीकार किया और उनकी निशानदेही पर चोरी के जेवरात से गलाया हुआ सोना, नगदी व अन्य सामान बरामद किया गया।

बरामद सामान

 

गलाया हुआ सोना लगभग 24.5 ग्राम (अनुमानित मूल्य ₹3,70,000)

चांदी की पायल 01 पीस

नगद ₹25,000

कांसा एवं पीतल के बर्तन करीब 25 किलोग्राम

गैस सिलेंडर 02 पीस

घटना में प्रयुक्त 01 पल्सर और 01 बुलेट मोटरसाइकिल

मोबाइल फोन 03 पीस और ताला तोड़ने वाला लोहे का औजार

गिरफ्तार अभियुक्त

कन्हैया कुमार सिंह (20 वर्ष), बेलदराडीह, धनवार

सुजीत कुमार सिंह, बरजो, धनवार

कृष कुमार, राजधनवार

संतोष प्रसाद (42 वर्ष), राजधनवार

हर्ष कुमार, राजधनवार

राजेश कुमार कसेरा (48 वर्ष), राजधनवार शहीद चौक

अनिल वर्मा, राजधनवार

उद्भेदित कांड

सरिया थाना के 5 कांड (85/26, 125/26, 145/26, 148/26, 159/26), धनवार के 2 कांड (165/26, 266/26), बिरनी-भरकट्टा के 4 कांड (220/26, 227/26, 228/26, 229/26) और बगोदर के 2 कांड (155/26, 180/26)

छापेमारी दल में एसडीपीओ बगोदर-सरिया धनंजय राम, एसडीपीओ खोरीमहुआ अमरेन्द्र कुमार, इंस्पेक्टर अजय कुमार सहित सरिया, धनवार, बिरनी, भरकट्टा थाना प्रभारी और तकनीकी शाखा के जवान शामिल थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top