प्राथमिकता के साथ स्थानीय युवाओं को दें रोजगार: अरुप चटर्जी

प्राथमिकता के साथ स्थानीय युवाओं को दें रोजगार: अरुप चटर्जी

डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद): आउटसोर्सिंग कंपनी को स्थानीय लोगों को प्राथमिकता के साथ नियोजन देना होगा। अगर ऎसा नहीं किया गया तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। यह बातें निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने कहीं। विधायक गुरुवार को मधुबन वाशरी में संचालित राधा चैन्नई कंपनी के समक्ष कोल वर्कर्स यूनियन द्वारा दिए जा रहे धरना को संबोधित कर रहे थे। यहां नियोजन और मैनुअल लोडिंग की मांग को लेकर बुधवार से धरना चल रहा है।
अरूप ने कहा की राधा चैनई कंपनी में स्थानीय लोगों की उपेक्षा कर बाहरी लोगों से काम लिया जा रहा है। बुधवार को धरनार्थियों के साथ हुई मारपीट पर विधायक ने कहा कि कंपनी के दबंग आंदोलन को कुचलने का प्रयास कर रहे हैं। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने मारपीट में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने एकजुटता के साथ लड़ाई को जारी रखने का आह्वान किया।
यूनियन के इस धरना को झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भी अपना समर्थन दिया है। मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य डबलू महथा ने कहा की कंपनी की तानाशाही रवैया को चलने नहीं देंगे। उन्होंने मजबूती के साथ धरना जारी रखने की अपील करते हुए कहा कि मांगें जायज है और प्रबंधन को पूरा करना होगा।
झामुमो के बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष धीरेन रवानी ने धरनार्थियों का हौसला आफजाई किया। मालूम हो की विगत दो दिनों से मधुबन वाशरी में स्थानीय बेरोजगारों को नियोजन देने की मांग को लेकर चलाए जा रहे धरना के कारण यहाँ ट्रांसपोर्टिंग का कार्य ठप पड़ा है। इस मौके पर  शेख रहीम, बैजनाथ यादव, पतिलाल महतो, रतिलाल महतो, अशरफ अंसारी, गोपाल महतो, देवानंद राजभर, रामेश्वर साव, बलदेव वर्मा, संजू यादव, गोलू शर्मा, परमेश्वर महतो, कैलाश महतो, धरमु मांझी, रिंकी देवी, दिलीप किस्कु, विनोद मुंडा, नरेश भुईयां, मो. आसिफ, अली अंसारी, दीपक कुम्हार और नंदलाल महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व यूनियन समर्थक मौजूद रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top