ई-ब्लाक प्रोजेक्ट के खिलाफ कोयला मंत्री का फूंका पुतला
डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): बीसीसीएल के ई-ब्लाक प्रोजेक्ट के खिलाफ जोगतावासी गुरुवार को आंदोलन पर उतर आए। जोगता नागरिक समिति के बैनर तले नागरिकों ने जोगता मोड़ पर केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी का पुतला जलाया। इस प्रोजेक्ट के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई। समिति के अध्यक्ष अनुज कुमार सिन्हा उर्फ पल्टु ने कहा की मेगा प्रोजेक्ट के नाम पर बीसीसीएल इलाके को उजाड़ने की साजिश रच रही है। बीसीसीएल के इस साजिश को सफल नहीं होने देंगे। उन्होंने इस प्रोजेक्ट के खिलाफ क्षेत्रवासियों से एकजुट होने का आह्वान किया।
मौके पर एसके मोबिन, हासिफ खान, श्रीधर पाण्डे, मनु महतो, गुड़िया परवीन, निर्मल कुमार, मंगल चौहान, अजय चौहान, असगर मियां, बिंदवा देवी, सुनीता देवी, रीना देवी, टिंकू, त्रिलोक देवी आदि उपस्थित थे।