प्लस टू उच्च विद्यालयों में पीजीटी शिक्षक को प्रभारी बनाया जाए : संघ

Advertisements

प्लस टू उच्च विद्यालयों में पीजीटी शिक्षक को प्रभारी बनाया जाए : संघ
डीजे न्यूज, गिरिडीह : झारखंड प्लस टू शिक्षक संघ जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में गुरूवार को गिरिडीह प्लस टू उच्च विद्यालय गिरिडीह में संपन्न हुई। कार्यकारिणी की बैठक में कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। मुख्य रुप से प्लस टू उच्च विद्यालयों में पीजीटी शिक्षक को प्रभारी बनाया जाने का मुद्दा उठाया गया।
बैठक में सर्वप्रथम जिले में संचालित सभी प्लस टू उच्च विद्यालयों में पीजीटी शिक्षक को विद्यालय का प्रभार देने संबंधी उचित कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया। सभी प्लस टू उच्च विद्यालयों में लंबी अवधि का सेवा अनुभव रखने वाले लिपिक का पदस्थापन करने हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। कार्यकारिणी की बैठक का संचालन जिला सचिव ऋषिकांत ने किया। बैठक में दयानंद कुमार, आदित्य कुमार झा, सुरेश कुमार रजक, राकेश कुमार पाठक, उमेश प्रसाद वर्मा, मिथिलेश कुमार, रेणु कुमारी, वंदना कुमारी, वीरेंद्र वर्मा, बलवंत सिंह, कार्तिक प्रसाद वर्मा, सिकंदर कुमार, सुनील कुमार, अनिल कुमार प्रियदर्शी सहित कई शिक्षक शामिल थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top