पारसनाथ की तलहटी में लगेगा भाजपा का प्रशिक्षण शिविर

Advertisements

पारसनाथ की तलहटी में लगेगा भाजपा का प्रशिक्षण शिविर

मधुबन की तलहटी में 16 और 17 मई को होगा प्रशिक्षण शिविर 

गिरिडीह महानगर के लगभग 100 पदाधिकारी लेंगे भाग 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : पारसनाथ पर्वत (श्री सम्मेद शिखरजी) दुनिया का सबसे बड़ा जैन तीर्थस्थल है। पारसनाथ की तलहटी मधुबन से एक बार फिर भाजपा का प्रशिक्षण शिविर लगने जा रहा है। गिरिडीह महानगर के लिए आयोजित यह प्रशिक्षण शिविर 16 और 17 मई को होगा। जिसकी तैयारी जोर-शोर से की जा रही है।

शिविर में प्रदेश से पहुंचे वक्ता 12 विषयों पर प्रशिक्षण देंगे। भाजपा का इतिहास और विकास, अंत्योदय, हमारी कार्यपद्धति, पंच निष्ठा सहित सभी 12 विषयों के लिए अलग अलग वक्ता होंगे। भाजपा गिरिडीह महानगर के जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में भाजपा गिरिडीह महानगर अंतगर्त 16 मंडल के अध्यक्ष और महामंत्री, महानगर जिला के पदाधिकारी, महानगर में निवास करनेवाले सभी मोर्चा के जिला पदाधिकारी व प्रदेश पदाधिकारी इस प्रशिक्षण में शामिल होंगे। बताया कि 16 मई को सुबह 9 बजे प्रशिक्षण वर्ग शुरू होगा। 17 मई को शाम 4 बजे समापन होगा। गुरूवार को कार्यक्रम स्थल मधुबन के तहलटी में जाकर भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत राय, महामंत्री सिकंदर हेम्ब्रम, नवीन सिन्हा, श्याम प्रसाद, सुरेश मंडल, दीपक यादव आदि ने तैयारियों का जायजा लिया। रंजीत ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर को लेकर गिरिडीह जिला व पीरटांड़ मंडल के कार्यकर्ता लगे हुए है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top