प्लस टू उच्च विद्यालय गोविंदपुर में लगी विज्ञान एवं भूगोल मॉडल प्रदर्शनी

प्लस टू उच्च विद्यालय गोविंदपुर में लगी विज्ञान एवं भूगोल मॉडल प्रदर्शनी

डीजे न्यूज, गोविंदपुर(धनबाद) : प्लस टू उच्च विद्यालय गोविंदपुर में शनिवार को विज्ञान एवं भूगोल मॉडल प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम के अतिथि सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो थे। इस मौके पर विधायक महतो ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सीएमआरआई से सेवानिवृत्त वरिष्ठ वैज्ञानिक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि प्रयोग आधारित शिक्षा ही वास्तविक शिक्षा है। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय कुमार तांती ने कहाकि इस प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियां निरंतर जारी रहेगी। समाजसेवी प्रकाश पंडित ने भी विचार रखे। मौके पर रवि प्रकाश पाठक, कौशलेंद्र तिवारी, कैलाश सिंह, विजय राजकुमार, प्रदीप महतो, विकास साव, विकास कुमार, महरु साव, बृजेश कुमार, स्वीटी मिश्रा, बॉबी कुमारी, नजारा अमीर, आशीष मोदक, सुबोध कुमार महतो आदि शिक्षा एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top