पीरटांड़ में झामुमो की बैठक, संगठन सशक्तीकरण और विकास योजनाओं पर मंथन 

Advertisements

पीरटांड़ में झामुमो की बैठक, संगठन सशक्तीकरण और विकास योजनाओं पर मंथन 

डीजे न्यूज, पीरटांड़ (गिरिडीह): झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पीरटांड़ प्रखंड की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, जनसमस्याओं के समाधान और क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में गिरिडीह विधायक सह राज्य के नगर विकास, उच्च शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, जिला अध्यक्ष संजय सिंह तथा उपमहापौर सुमित कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

बैठक की शुरुआत संगठनात्मक विषयों और एसआईआर से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के साथ हुई। वक्ताओं ने कहा कि मजबूत संगठन ही जनता की समस्याओं और मांगों को प्रभावी तरीके से सरकार तक पहुंचाने का माध्यम बनता है। कार्यकर्ताओं से गांव और पंचायत स्तर पर सक्रिय रहकर लोगों की समस्याओं को चिन्हित करने और उनके समाधान के लिए प्रयास करने का आह्वान किया गया।

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि झामुमो हमेशा जनता के अधिकारों और हितों की लड़ाई लड़ती रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। साथ ही क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को और गति देने का भरोसा दिया।

जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता, मेहनत और समर्पण ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर जोर दिया।

बैठक में कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास संबंधी मुद्दों पर अपने विचार रखे। साथ ही संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष शहनवाज अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष बिरजू मरांडी, युवराज महतो, विद्याभूषण मिश्रा, युवराज मुर्मू, महेश मरांडी, उषा ठाकुर, अमित कुमार, ताज हसन, सुंदर किस्कू, संजय मरांडी, ई. सैयद समेत बड़ी संख्या में झामुमो पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top