गोल ने बोर्ड के 40 टॉपर्स को किया सम्मानित 

Advertisements

गोल ने बोर्ड के 40 टॉपर्स को किया सम्मानित

 

हमारे छात्रों ने साबित किया कि ईमानदारी, जज्बे और जुनून के साथ की गई मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती : संजय आनंद 

डीजे न्यूज, धनबाद : दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में मंगलवार को मेडिकल एवं इंजीनियरिंग की तैयारी के लिए प्रसिद्ध गोल इंस्टीट्यूट, धनबाद में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 40 से अधिक टॉपर्स को सम्मानित किया गया।

गोल धनबाद केंद्र के निदेशक संजय आनंद ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि धनबाद जैसे शहर के छात्र न केवल बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, बल्कि मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में भी बड़ी संख्या में सफलता प्राप्त कर रैंकर्स बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार सीबीएसई की कॉपी जांच को लेकर कई विवाद सामने आए, लेकिन विपरीत परिस्थितियों के बावजूद विद्यार्थियों ने शानदार सफलता हासिल कर यह साबित कर दिया कि ईमानदारी, जज्बे और जुनून के साथ की गई मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती।

गोल संस्थान, धनबाद के एकेडमिक हेड दीपक कुमार एवं भारती सिन्हा ने कहा कि संस्थान में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाता। देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले विशेषज्ञ शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा परिणामोन्मुखी शैक्षणिक गतिविधियों के कारण विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त करने में काफी मदद मिलती है। उन्होंने विश्वास जताया कि 21 जून को आयोजित होने वाली री-नीट परीक्षा में भी गोल संस्थान के विद्यार्थी अच्छी संख्या में सफलता प्राप्त करेंगे। कार्यक्रम के सफल संचालन में अरुण, सुनील, रानी, पूजा, उमेश, दिलीप सहित अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top