पीरटांड़ में भाजपा-जेएलकेएम को बड़ा झटका, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थामा झामुमो का दामन
डीजे न्यूज, पीरटांड़ (गिरिडीह) : मंडरो मोड़ में शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से मिलन सह सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें श्वेता शर्मा की उपस्थिति एवं सुशांत सोरेन के नेतृत्व में भाजपा और जेएलकेएम छोड़कर सैकड़ों लोगों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी में शामिल होने वाले नए सदस्यों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में दिलीप मुर्मू, साधन मदक, मंडरो की मुखिया प्रमिला हेंब्रम, रिंकू देवी, अख्तर, शमशुल अंसारी, दीपक सिंह, बिरजू मरांडी, केसर जमाल, जहांगीर आलम और बड़कू मुर्मू सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। सदस्यता ग्रहण करने वालों में सुरेश मरांडी, प्रकाश हिंद, टेकलाल राय, मोहन पंडित, जहांगीर आलम, शमशाद अंसारी, मेजहर अंसारी, बहादुर राम, दाउद टुडू, अर्जुन राय, शंकर टुडू, कार्तिक कुमार सिंह, उमा देवी, बसंती देवी, पिनाकी देवी, बड़कू मुर्मू, सूरज सिंह, सुकराम हांसदा, जमादीन अंसारी, बाउर अंसारी, देवंती देवी, माया कुमारी, शुकरमनी देवी, बेलगुनी देवी, सुमन देवी, सीताराम टुडू, राजू टुडू, भागवत टुडू, मंजीत टुडू, कन्हैया हेंब्रम, इम्तियाज अंसारी और इश्तियाक अंसारी सहित अन्य लोग शामिल थे। इस दौरान उपस्थित नेताओं ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा राज्य की अस्मिता, जल, जंगल और जमीन के साथ आदिवासी-मूलवासी हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य में विकास, शिक्षा, रोजगार और आदिवासी अधिकारों के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी से प्रभावित होकर लोग दूसरे दलों को छोड़कर झामुमो से जुड़ रहे हैं। नए सदस्यों ने पार्टी की नीतियों और विचारों को गांव-गांव तक पहुंचाने तथा संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। समारोह में कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया।