पचम्बा में दुर्गा पूजा की तैयारी तेज, सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने कसी कमर

पचम्बा में दुर्गा पूजा की तैयारी तेज, सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने कसी कमर

डीजे न्यूज, पचम्बा,गिरिडीह : दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को पचम्बा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। साइबर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर एवं पचम्बा थाना प्रभारी की मौजूदगी में आयोजित बैठक में क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से पहुंचे लोगों ने पूजा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर अपने सुझाव दिए।

बैठक में पूजा पंडालों में सुरक्षा, पर्याप्त रोशनी, सीसीटीवी निगरानी, साफ-सफाई और पुलिस बल की तैनाती को लेकर विशेष चर्चा हुई। लोगों ने पर्व के दौरान शांति एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

बैठक में परसाटांड़ के पूर्व मुखिया निर्मल प्रसाद, समाजसेवी संजय झा, अनवर अंसारी, अजय सर, इरफान आलम, समाजसेवी मिंटू, वार्ड पार्षद कृष्णा साव, मुमताज अंसारी, प्रीतिनीडीह की मुखिया समेत क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top