Advertisements
पृथ्वी दिवस पर जागरूकता शिविर का आयोजन
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): जिला विधिक सेवा प्राधिकार धनबाद द्वारा पृथ्वी दिवस के मौके पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय हांड़ीडीह में गुरुवार को जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अधिकार मित्रों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा लगाने, जल एवं वायु परिवर्तन से लड़ने के लिए नवीनीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के अलावे पवन ऊर्जा सौर ऊर्जा एवं अन्य स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों को अपनाने की जरूरत पर बल दिया। मौके पर विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। मौके पर अधिकार मित्र एजाज अहमद, जगदीप रजक, उमाशंकर मंडल आदि थे।