Advertisements
शिक्षकों का चरणबद्ध आंदोलन शुरू, काला बिल्ला लगाकर किया कार्य
सहायक आचार्यों के वेतन भुगतान की है मांग
डीजे न्यूज, धनबाद: सहायक आचार्य के नियुक्ति के दस माह बीतने के बाबजूद वेतन भुगतान नहीं होने के कारण शिक्षकों ने गुरुवार से चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, प्रदेश कमिटि के आह्वान पर आंदोलन के पहले चरण के तहत शिक्षकों ने काला बिल्ला लगाकर विभागीय दायित्वों का निर्वहन किया।
मौके पर संघ के धनबाद जिलाध्यक्ष सुनील कुमार भगत, महासचिव सियाराम प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष संजीव कुमार, नीरज कुमार मिश्र, राम लखन कुमार, संयुक्त सचिव राजीव कुमार, दिनेश राम, संध्या कुमारी, संगठन सचिव श्रवण कुमार, कोषाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार और उप कोषाध्यक्ष राजू प्रसाद साव एवं जिले के सभी अंचलों के शिक्षक, सहायक आचार्य शामिल थे।