बलियापुर के प्रकाश बने सहायक खान नियंत्रक

Advertisements

बलियापुर के प्रकाश बने सहायक खान नियंत्रक

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):  संघ लोक सेवा आयोग की प्रतियोगिता परीक्षा में बलियापुर के प्रकाश कुमार ने सफलता हासिल की है। उनका चयन भारतीय खनन ब्यूरो, खान मंत्रालय में सहायक खान नियंत्रक पद पर हुआ है। इस पद पर चयनित होने से बलियापुर के लोगों में हर्ष है। प्रकाश ने अखिल भारतीय तृतीय रैंक हासिल किया है। इनका परिणाम 21 अप्रैल को घोषित हुआ था। इस प्रतिष्ठित पद को हासिल करने वाले प्रकाश कुमार बलियापुर के अशोक कुंभकार एवं माता सीता देवी का पुत्र हैं। उन्होंने दसवीं की परीक्षा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बलियापुर तथा 12वीं की परीक्षा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सिंदरी से उत्तीर्ण किया है। उन्होंने सिंदरी बीआइटी से खनन अभियांत्रिकी में बीटेक की डिग्री ली। तत्पश्चात वर्ष 2013 से 2022 तक हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड एवं 2022 से यूरेनियम कॉरपोरेशन आफ इंडिया लिमिटेड में कार्य किया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के साथ-साथ परिजनों और मित्र एवं गुरुजनों को दिया है। उनकी इस सफलता के लिए बलियापुर के भाजपा नेता व भाजपा के पूर्व ग्रामीण जिला अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, भाजपा नेत्री अल्पना मुखर्जी, आशीष चटर्जी, आशीष मुखर्जी आदि ने उन्हें बधाई दी है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top