नशा-मुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने का लिया संकल्प
डीजे न्यूज, धनबाद: ‘नशा-मुक्ति कार्यक्रम’ के तहत मंगलवार को कोयला भवन मुख्यालय में शपथ-ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशा-मुक्ति की शपथ दिलाई। शपथ के माध्यम से नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशा-मुक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में निदेशक (तकनीकी/संचालन) संजय कुमार सिंह, निदेशक (वित्त) राजेश कुमार सहित मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।