नेहा वोरा पर स्याही फेंकना कायरता: माकपा

नेहा वोरा पर स्याही फेंकना कायरता: माकपा

डीजे न्यूज, रांची: भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) का राज्य सचिवमंडल ने शुक्रवार को छात्रों के विधानसभा मार्च के दौरान आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा वोरा पर घृणा और नफरत की राजनीति के शिकार एक युवक द्वारा स्याही फेंकें जाने के घटना  की कड़ी भर्त्सना की है। राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने कहा कि
यह घटना हिंदू सांप्रदायिक संगठनों द्वारा बीमार मानसिकता के युवाओं को नफरती प्रचार से प्रभावित किए जाने की कोशिश का नतीजा है। साथ ही यह कायरता पूर्ण घटना पूरे देश में शिक्षा को बचाने के लिए जो छात्र  आंदोलन तेजी से  फैल रहा है उसके खिलाफ आरएसएस की बौखलाहट को भी प्रदर्शित करता है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top