मुनीडीह वाशरी की घटना के मृत श्रमिकों के परिजनों को मिला न्याय: एके झा

Advertisements

मुनीडीह वाशरी की घटना के मृत श्रमिकों के परिजनों को मिला न्याय: एके झा

डीजे न्यूज, धनबाद: राष्ट्रीय कोलियरी  मजदूर यूनियन के महामंत्री एके झा ने प्रेस बयान जारी कर धनबाद के प्रशासनिक और बीसीसीएल अधिकारियों के प्रति आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि मुनीडीह वाशरी में हुई घटना के बाद यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष अनुपमा सिंह के साथ वार्ता हुई थी। वार्ता में लिए गए निर्णय के क्रियान्वयन में मानवीय संवेदना और प्रशासनिक शक्ति का सदुपयोग किया है । जिससे मृत श्रमिकों के आश्रित और परिवार के अन्य सदस्यों को न्याय मिल सका। उन्होंने इस लड़ाई में अपनी एकता को मजबूती प्रदान करने के लिए संयुक्त मोर्चा के सभी श्रमिक प्रतिनिधियों और मजदूर साथियों का भी आभार प्रकट किया हैं।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन और इंडियन नेशनल माइंस वर्कर फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह विधायक कुमार जय मंगल सिंह ने अपनी सांगठनिक शक्ति का सदुपयोग करते हुए उपायुक्त और सीएमडी का पूर्ण विश्वास समर्थन प्राप्त करते हुए मृतक परिवार के सदस्यों को न्याय दिलाने में कामयाबी हासिल की।
 

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top