खरखरी में गार्ड से राइफल लूट कांड का उदभेदन, राइफल और दो जिंदा गोली बरामद मास्टरमाइंड समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

खरखरी में गार्ड से राइफल लूट कांड का उदभेदन, राइफल और दो जिंदा गोली बरामद

मास्टरमाइंड समेत दो आरोपी गिरफ्तार

डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद):
मधुबन थाना क्षेत्र के खरखरी कोलियरी में संचालित हिलटॉप आउटसोर्सिंग कंपनी में कार्यरत किंग्समैन प्राइवेट सिक्योरिटी सर्विसेज के गार्ड मुकेश राम से राइफल लूटने की घटना का पुलिस ने उदभेदन कर लिया है। पुलिस ने राइफल और 2 जिंदा कारतूस बरामद कर किया हैं। इस मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड अनिल यादव और वाहन चालक सचिन गोप को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया।

पैसे के लेनदेन में रचा गया षड़यंत्र

मधुबन थाना प्रभारी शुभम कुमार ने बताया कि गुरुवार देर रात बाबूडीह जंगल से ब्राह्मडीहा मोड़ के पास गश्ती पर निकले गार्ड मुकेश राम पर 4 अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया था। मारपीट कर उसकी सर्विस राइफल लूटी गई थी। पीड़ित के बयान पर 4 अज्ञात के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान किंग्समैन सिक्योरिटी के गनमैन अनिल यादव और वाहन चालक सचिन गोप की भूमिका संदिग्ध लगी। पूछताछ में खुलासा हुआ कि अनिल यादव ने पैसे के लेनदेन को लेकर पूरे लूट कांड की साजिश रची थी। सचिन गोप के इशारे पर घटना को अंजाम दिया गया।

ब्राह्मडीहा जंगल से बरामद हुई राइफल

पुलिस ने अनिल यादव की निशानदेही पर ब्राह्मडीहा जंगल से लूटी गई सर्विस राइफल और 2 जिंदा गोली बरामद कर ली। हिलटॉप आउटसोर्सिंग कंपनी एमडीओ के तहत खरखरी कोलियरी में काम कर रही है। घटना बाबुडीह जंगल में निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल वाले रास्ते पर हुई थी।

थाना प्रभारी ने बताया कि लूट में शामिल बाकी 4 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top