झारखंड टी-20 क्रिकेट लीग: 99 ग्रुप की कोयलांचल सुपर किंग्स के खिलाड़ी मैदान में दिखाएंगे दम

Advertisements

झारखंड टी-20 क्रिकेट लीग: 99 ग्रुप की कोयलांचल सुपर किंग्स के खिलाड़ी मैदान में दिखाएंगे दम

डीजे न्यूज, धनबाद : आईपीएल की तर्ज़ पर झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा झारखंड टी – 20 क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 99 ग्रुप ऑफ कम्पनीज़ भी अपनी सहभागिता निभाते हुए कोयलांचल सुपर किंग्स की टीम के रूप में हिस्सा ले रही है। कोयलांचल सुपर किंग्स की टीम धनबाद पहुँच चुकी है और प्रैक्टिस की शुरुआत भी कर चुकी है। शनिवार को शहर के एक निजी होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में 99 ग्रुप ऑफ कम्पनीज़ के सीएमडी सह कोयलांचल सुपर किंग्स के ऑनर श्याम पांडे, सीईओ राम प्रताप सिंह, नितिन कुमार सहित टीम के कोच, ट्रेनर, खिलाड़ियों के अलावे टीम के मैनेजमेंट टीम के  मेम्बर और सपोर्टिंग स्टाफ मौजूद रहे।
सीएमडी सह कोयलांचल सुपर किंग्स के ऑनर श्याम पांडेय ने कहा कि  99 ग्रुप हमेशा से खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है। खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें बेहतर मंच उपलब्ध कराने के लिए कंपनी लगातार कार्य करती रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड के खिलाड़ियों में अपार प्रतिभा है और यदि उन्हें उचित अवसर तथा सहयोग मिले तो वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम गौरवान्वित कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमारा उद्देश्य केवल खिलाड़ियों का सम्मान करना नहीं, बल्कि उनके आत्मविश्वास को मजबूत करना भी है। 99 ग्रुप भविष्य में भी खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग प्रदान करता रहेगा ताकि वे अपने सपनों को साकार कर सकें।
उन्होंने कहा कि  जोश और बेहतर प्रदर्शन के साथ कोयलांचल सुपर किंग्स इस बार झारखंड टी 20 क्रिकेट लीग  में टीम शानदार प्रदर्शन करेगी और धनबाद सहित पूरे कोयलांचल  का नाम पूरे राज्य में रोशन करेगी।  उन्होंने पूरे कोयलांचलवासियों से टीम और खिलाड़ियों का सपोर्ट करने की बात कही। उन्होने बताया कि झारखंड टी20 लीग के सभी मुकाबलों का सीधा प्रसारण हॉटस्टार पर किया जाएगा। इसके अलावा स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए स्टेडियम में मैच देखने हेतु विशेष पास की भी व्यवस्था की जाएगी, ताकि वे अपनी टीम का लाइव समर्थन कर सकें।
वही आपको बता दे कि  झारखंड टी – 20 क्रिकेट लीग का आयोजन आगामी 10 जून से राजधानी रांची में होने जा रहा है। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में राज्य की 6 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें कोयलांचल का प्रतिनिधित्व कोयलांचल सुपर किंग्स कर रही है। वही रोबिन मिंज को  सबसे महंगे खिलाडी के रूप कोयलांचल सुपर किंग्स की टीम ने अपना हिस्सा बनाया है।
प्रेस वार्ता में  कोयलांचल सुपर किंग्स के खिलाड़ी रॉबिन मिंज , शुभ शर्मा , उत्कर्ष सिंह, हर्ष राज , अमित कुमार , शरण दीप सिंह , योगेश भास्कर,  लक्ष्य , अभिनव शरण, सन्नी सचिन तिवारी , सेंटू कुमार यादव ,राहुल प्रसाद , आदित्य आर झा ,संजीत चतुर्वेदी, जुनेद अशरफ, गुंजन यादव ,सत्यम सिंह के अलावे टीम मैनेजर अमित रंजन ,कोच आमिर हाशमी,सन्नी गुप्ता,ब्रांड मैनेजर नितिन कुमार,फिजियो अखिलेश कुमार,ट्रेनर महादेव सिंह,कुणाल कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top