मकुंदा प्राथमिक विद्यालय में गैस लीक से लगी आग, शिक्षकों और ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, एक्सपायर मिला अग्निशामक यंत्र

मकुंदा प्राथमिक विद्यालय में गैस लीक से लगी आग, शिक्षकों और ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, एक्सपायर मिला अग्निशामक यंत्र

*डीजे न्यूज, तिसरा, धनबाद :* बलियापुर प्रखंड के *मकुंदा नए प्राथमिक विद्यालय* में सोमवार को मिड-डे मील बनाते समय गैस लीक से आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि शिक्षकों और ग्रामीणों की सूझबूझ से सभी बच्चे सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए और एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

जानकारी के अनुसार बच्चों के लिए खाना बनाते समय रसोईया जैसे ही गैस चूल्हा जला रही थी, तभी अचानक *गैस रिसाव* होने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं।

घटना के तुरंत बाद शिक्षकों ने सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से *बालू, पानी और बोरी* की मदद से आग पर काबू पाया गया।

इस घटना के बाद स्कूल में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जांच में पता चला कि स्कूल में रखा *अग्निशामक यंत्र एक्सपायर* हो चुका है।

विद्यालय प्रबंधन और ग्रामीणों ने प्रशासन से *तत्काल नया अग्निशामक यंत्र उपलब्ध कराने की मांग* की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया है कि *”अगर आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होती? क्या सरकारी स्कूलों में सुरक्षा मानकों की नियमित जांच हो रही है?”*

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top