महिलाओं के सशक्तिकरण, लैंगिक समानता और अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना जरूरी : जोरावर सिंह सलूजा

Advertisements

महिलाओं के सशक्तिकरण, लैंगिक समानता और अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना जरूरी : जोरावर सिंह सलूजा

सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सम्मान में हुआ भव्य आयोजन

 उपायुक्त की पत्नी निशा व न्यायाधीश वेदांश प्रकाश की पत्नी सारिका कुमारी रहीं मुख्य अतिथि 

शिक्षा ही नारी सशक्तिकरण की कुंजी : रमनप्रीत कौर

डीजे न्यूज, गिरिडीह : सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं के योगदान को सराहते हुए उन्हें उनके हक और अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया।

कुकिंग और क्रिएटिविटी में दिखी महिलाओं की प्रतिभा

महिला दिवस पर मल्टीपर्पज हॉल में फायरलेस कुकिंग और बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें महिला अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मंच की खूबसूरत सजावट कला शिक्षक सुबोध सर और शालिनी द्वारा की गई, जिन्होंने अपनी रचनात्मकता से सभी को प्रभावित किया।

मुख्य अतिथियों ने बढ़ाया कार्यक्रम का गौरव

कार्यक्रम में गिरिडीह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की पत्नी निशा और न्यायाधीश वेदांश प्रकाश की पत्नी सारिका कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इनके साथ विद्यालय की निदेशक रमनप्रीत कौर, प्राचार्य ममता शर्मा, उप-प्राचार्य सूरज कुमार लाला, और सीनियर एडमिनिस्ट्रेटर रूपा मुद्रा भी मौजूद थे।

मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की और निर्णायक मंडल की भूमिका निभाते हुए प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा की।

शिक्षा ही नारी सशक्तिकरण की कुंजी : रमनप्रीत कौर

इस अवसर पर विद्यालय की निर्देशिका रमनप्रीत कौर ने कहा कि

“नारी केवल एक शब्द नहीं, बल्कि संपूर्ण सृष्टि का आधार है। समाज में महिलाओं को आज भी कई बाधाओं का सामना करना पड़ता है, लेकिन शिक्षा ही वह शक्ति है जो महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाती है। हमें एक सशक्त समाज के निर्माण के लिए महिलाओं को उनके अधिकारों और स्वतंत्रता से सशक्त बनाना होगा।”

विद्यालय प्रबंध निदेशक जोरावर सिंह सलूजा ने महिलाओं के सशक्तिकरण, लैंगिक समानता और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर बल दिया।

प्रतियोगिता में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी

फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता में 

रिप्सी जैन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

नेहा गुप्ता और हरमीत कौर को द्वितीय स्थान मिला।

खुशबू विश्वकर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया।

बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता में 

रूबी सिंह को प्रथम स्थान मिला।

सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया और अन्य प्रतिभागियों को प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया।

उत्साहित रहे अभिभावक

कार्यक्रम की सफलता से अभिभावक बेहद उत्साहित नजर आए। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के प्रति अपना समर्थन जताया और भविष्य में हर वर्ष 8 मार्च को महिला दिवस को इसी उत्साह के साथ मनाने की बात कही।

कार्यक्रम का संचालन चंद्रमल्लिका घोष ने किया। इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक, कर्मचारी और अभिभावक उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top