कतरास थाना चौक से भगत सिंह चौक तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

कतरास थाना चौक से भगत सिंह चौक तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): पुलिस ने मंगलवार को कतरास और आसपास के क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। नेतृत्व बाघमारा सीओ गिरजानंद किस्कू तथा कतरास थानेदार प्रवीण कुमार कर रहे थे। अभियान में अंगारपथरा ओ०पी०, रामकनाली एवं सोनारडीह पुलिस शामिल थी। इस दौरान  कतरास थाना चौक से भगत सिंह चौक एवं छाताबांध पुलिया तक अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान हाईस्पीड मोटरसाइकिल, नाबालिग चालको एवं मोडिफाइड गाड़ियों की भी जांच की गई ।  8 मोटरसाइकिल जप्त कर थाना लाया गया है। पुलिस ने सड़क किनारे दुकान, ढेला लगाने वालों को कड़ी हिदायत दी गई। साथ ही सड़क किनारे बाइक लगाने वालों को चेतावनी दी गई। पुलिस ने कहा कि दुकानदार स्वत: अपनी-अपनी दुकानें हटा लें, ताकि आवागमन में लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े। ऎसा नहीं करने पर बलपूर्वक दुकानों को हटाया जाएगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top