महिलाओं के बीच सिलाई मशीन वितरित
डीजे न्यूज, धनबाद: महिलाओं के आत्मनिर्भरता एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सिलाई मशीन वितरण किया गया। विधायक राज सिन्हा के आवासीय कार्यालय जगजीवन नगर में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्वयं सहायता समूह एवं विभिन्न एनजीओ से जुड़ी महिलाओं को सिलाई मशीन दी ग ई।
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसी योजनाएँ न केवल परिवार को सशक्त करती हैं, बल्कि समाज और राष्ट्र के विकास में भी अहम योगदान देती हैं।
विधायक राज सिन्हा ने कहा कि
आज की नारी किसी से कम नहीं है। आत्मनिर्भर भारत का सपना तभी पूरा होगा जब हमारी माताएँ-बहनें आत्मनिर्भर बनेंगी।