महेशपुर-1 में स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण कार्य का शिलान्यास
डीजे न्यूज, राजगंज(धनबाद): राजगंज अंतर्गत महेशपुर-1 में मंगलवार को स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। 15वें वित्त आयोग के हेल्थ ग्रांट मद से बनने वाले स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण कार्य का शिलान्यास टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने फीता काटकर किया।
विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस स्वास्थ्य उपकेंद्र के निर्माण से महेशपुर-1 सहित आसपास के ग्रामीणों को इलाज एवं स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।
इस अवसर पर बाघमारा के अंचल अधिकारी गिरिजानंद किस्कू, जिला परिषद अध्यक्ष शारदा देवी, सरिता देवी, वाणी देवी, गोविंद महतो, बिरजू सोरेन, अनिल महतो, विकास महतो एवं शनिचर टुडू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।